
किताब किस्से और कहानियाँ: एनिमल फार्म। kitab, kisse aur kahaniyan: Animal Farm
Failed to add items
Add to basket failed.
Add to wishlist failed.
Remove from wishlist failed.
Adding to library failed
Follow podcast failed
Unfollow podcast failed
-
Narrated by:
-
By:
About this listen
रूसी क्रांति के दो दशक बाद जब साम्यवाद या कम्युनिज्म का प्रसार पूरी दुनिया में होने लगा और अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप के देशों ने उसे रोकने की कोशिश की तो ये संघर्ष हर स्तर पर शुरू हो गया। सामरिक, आर्थिक, भौतिक, राजनैतिक और सामाजिक स्तर के साथ साथ शिक्षा, साहित्य, फिल्म और संस्कृति पर भी इस शीत युद्ध का असर देखने को मिलने लगा। एक तरफ अमेरिका था और दूसरी ओर रूस के नेतृत्व में सोवियत संघ। दोनों के बीच गज़ब की लागडाँट थी। करीब 45 वर्ष चले इस संघर्ष में दोनों महाशक्तियों ने एक दूसरे पर एक गोली भी नहीं चलाई पर अंत में सोवियत संघ टूट गया। इसी संघर्ष की शुरुआत में अँगरेज़ लेखक जॉर्ज ऑरवेल ने एनिमल फार्म नाम का एक उपन्यास लिखा। इस उपन्यास में उन्होंने साम्यवादियों के चरित्र, उनकी नीचता और उसके परिणाम की कहानी लिखी। इसमें जानवरों के माध्यम से कहानी कही गई और प्रतीकात्मक रूप से साम्यवादियों को सूअर प्रजाति का दिखाया गया। ये उपन्यास बहुत चर्चित हुआ और जब सोवियत संघ का विघटन हुआ तो लोगों ने एक बार फिर इसे पढ़ा और वे हैरान रह गए की जैसे ओरवेल ने इसके पतन की बात लिखी थी वैसे ही ये पतन असल में हुआ। एकदम किसी निर्देशक द्वारा लिखी गई पटकथा की तरह। इसने जॉर्ज ओरवेल को लेखक के साथ साथ भविष्यद्रष्टा की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया।